अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद। नगर निगम ने महाशिवरात्रि की तैयारियों को पूर्ण रूप से संभालते हुए शहर के शिवालयों में सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ की है। प्रमुख रूप से दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में 11 गंगाजल के टैंकर लगाकर 51,000 लीटर गंगाजल श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया गया।
नगर निगम अधिकारी और टीम रात्रि से लगातार व्यवस्था में जुटी हैं। बेरीकेटिंग, मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में सफाई-प्रकाश व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात है। महंत नारायण गिरी जी ने निगम टीम के प्रयासों की सराहना की। जलाभिषेक और अन्य व्यवस्थाओं के चलते इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष से अधिक रहने की उम्मीद है।
