Dainik Athah

लोनी में कामगार की पीट-पीटकर हत्या, मायके में रह रही थी पत्नी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की परमहंस कालोनी में कामगार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका पिता भी चोटिल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पिता से पूछताछ कर रही है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना, टांड़ा माजरा का 32 वर्षीय जय प्रकाश पिता विनोद के साथ यहां परमहंस कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार रात में अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके पिता को भी पीटा।

सोमवार सुबह जय प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मायके में रह रही थी पत्नी: स्थानीय लोगों ने बताया कि जय प्रकाश की पत्नी डाली छह माह के बेटे के साथ राजनगर, पंचवटी कालोनी में रहती थी। दोनों में आपसी झगड़ा चल रहा था। सूचना पर वह मायकेवालों के साथ मौके पर पहुंची। उसका रो-रोकर बुराहाल है
मकान मालिक के लड़कों व पड़ोसियों से हुई थी मारपीट: स्थानीय लोगों ने बताया कि जय प्रकाश कामगार था। वह शराब का आदी था। उसके पिता भी शराब के आदी हैं। दोनों शराब के नशे में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात में जय प्रकाश की मकान मालिक के लड़कों व पड़ोसियो से मारपीट हुई थी। उसमें में उसे चोट आई थी। मकान मालिक के लड़के फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *