Dainik Athah

महेंद्र सिंह तंवर बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त

गाजियाबाद । नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला हो गया है। उन्हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। 18 माह के कार्यकाल में उन्होंने प्लास्टिक विजिटिंग कार्ड देने वालों पर खूब जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूला। अपने बेटे तक का चालान काटा। डॉ. दिनेश चंद्र सोमवार तक सेवाएं देंगे। मंगलवार को 2015 बैच के आइएएस महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त का चार्ज लेंगे।

डॉ. दिनेश चंद्र 15 फरवरी 2019 को यहां के नगर आयुक्त बने थे। अपने कार्यकाल में अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। उनके और मेयर के बीच मतभेद भी काफी चर्चाओं में रहे। शहर की स्वच्छता को लेकर जरूर वह कुछ खास नहीं कर पाए।

मंगलवार को आइएएस महेंद्र सिंह तंवर नगर आयुक्त का चार्ज संभालेंगे। वह इस वक्त शाहजहांपुर के सीडीओ हैं। महेंद्र सिंह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *