Dainik Athah

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है। लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।

73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनका कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ था।

क्रिकेट करियर

बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। चेतन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा चेतन ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मुकाबलों मे चेतन के नाम 2084 रन दर्ज हैं। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।

राजनीतिक करियर

क्रिकेट के बाद चेतन ने राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की। चेतन भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे। चेतन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। फिलहाल चेतन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर थे।

बता दें कि यूपी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन लागू किया। शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को सूबे में कोरोना के रिकॉर्ड 1347 नए केस सामने आए थे। जबकि 27 लोगों की मौत हुई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 889 हो गई है। यूपी में कोरोना के 11024 एक्टिव केस हैं।

चेतन चौहान के निधन पर पएम समेत राजनीती एंव क्रिकेट के दिगज्जो ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *