Dainik Athah

भाजपा ने शुरू की 2024 के साथ ही निकाय चुनावों की तैयारी

बूथ सशक्तिकरण अभियान का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर को

  • प्रदेशस्तरीय बैठक में आगामी रण की तैयारी की शुरूआत
  • बूथ कमेटियों को सर्व स्पर्शी बनाने के निर्देश, पन्ना प्रमुखों की नये सिरे से नियुक्ति
  • सभी अभियानों के लिए निर्धारित किये गये दिन

  • अशोक ओझा
    लखनऊ।
    प्रदेशस्तरीय बैठक के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों के साथ ही जल्द होने वाले निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रभारी बनाया है।
    गुरुवार को प्रदेश राजधानी में आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य 2024 के साथ ही आगामी निकाय चुनाव की तैयारी ही था। बैठक में विशेष रूप से राष्टÑीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह को भेजा गया। इनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के उद्बोधन भी पूरी तरह से आगामी चुनावों को लेकर था। बैठक में मुख्य जोर बूथ कमेटियों के पुर्नगठन को लेकर था। बूथ कमेटियां इस बार 11 सदस्यीय होगी तथा प्रमुख जातियों के कार्यकर्ताओं को इनमें स्थान दिया जायेगा। इस अभियान को हर हाल में फरवरी एवं मार्च में पूर्ण करना है।
    अभियान के तहत जिला कार्यशाला 27 व 28 फरवरी को सभी जिलों में संपन्न होगी। कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों के साथ ही जिला टोली, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, आईटी और सोशल मीडिया की टीम भी शामिल होगी। इसके साथ ही एक से पांच मार्च तक विधानसभा कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। मंडल स्तर पर बूथ अभियान की तैयारियों के लिए बैठकों का आयोजन 11 से 15 मार्च के बीच होगा।
  • अल्पकालीन विस्तारक होंगे नियुक्त
    इस बार अभियानों के लिए अल्पकालीन विस्ताक नियुक्त करने की योजना बनाई गई है। ये विस्तारक आसपास के क्षेत्रों से हो सकते हैं, लेकिन शक्ति केंद्र के बाहर के होंगे। इतना ही नहीं अल्पकालीन विस्तारक उन्हीं को बनाया जायेगा जो प्रति दिन आठ से दस घंटे का समय दे सकता हो। इतना समय देने के बाद शेष समय वह अपने घर पर दे सकता है। पहले दस दिनों के लिए अल्पकालीन विस्तारकों की नियुक्ति की जायेगी।
  • निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू
    इसके साथ ही भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी है। निकाय चुनाव के नगर निगम की बैठकों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन संबोधित करेंगे। वहीं, नगर पालिका स्तर की बैठकों को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी संबोधित करेंगे। इसकी तिथि भी वे ही तय करेंगे।
  • वार्ड स्तर पर होंगे होली मिलन

भाजपा ने निर्देश दिये हैं कि होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन वार्ड स्तर पर होंगे। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर सामाजिक समीकरणों की सूची भी प्रदेश कार्यालय को भेजनी होगी। इतना ही नहीं सामाजिक समीकरणों के तहत नेताओं की सूची भी तैयार करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *