Dainik Athah

त्रिपुरा में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी सीपीआई और कांग्रेस : पंकज सिंह

अथाह ब्यूरो

त्रिपुरा । भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे नोएडा के विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री पंकज सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने में लगी है और इसीलिए देशभर में एक दूसरे के खिलाफ रहते हुए भी त्रिपुरा में एक साथ चुनाव लड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

पंकज सिंह ने कहा कि सीपीआई और कांग्रेस1978 से 2018 तक इनकी सरकार त्रिपुरा में रही इनके कार्यकाल में त्रिपुरा में क्राइम, करप्शन, टेररिज्म देखने को मिला इस दौरान अनेकों कार्यकर्ताओं के मर्डर भी हुए जिससे त्रिपुरा के लोग परेशान हो चुके हैं और यही कारण है कि  सीपीआई और कांग्रेश के गठजोड़ के कारण उनके कार्यकर्ताओं का भी उन पर भरोसा नहीं रहा आने वाले समय में सीपीआई और कांग्रेश इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे। पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता की खूबी है जब उन्हें देश और प्रदेश का भला दिखता है तो बीजेपी के कार्यकर्ता को कमल का फूल नजर आता है और प्रदेश और देश की भलाई के लिए एकजुटता के साथ कमल के फूल पर वोट देने का काम करते हैं और आने वाले चुनाव में प्रदेश की तरक्की और देश की उन्नति के लिए भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मन बना चुकी है और चुनाव के रिजल्ट आने पर सीपीआई और कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों में त्रिपुरा से दर्ज हो चुकी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *