Dainik Athah

महामाया स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रामीण युवाओं को खेल में बढावा दे रहा है नेहरू युवा केन्द्र- राम उरेज यादव

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में देवेन्द्र कुमार उपनिदेशक, और मुकन्द वल्लभ शर्मा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के तहत महामाया स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढावा देने के लिए ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को इस प्रतियोगिता में आमन्त्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राम उरेज यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा खेल के क्षेत्र में बढावा दिया जा रहा है यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है।

युवाओं की दौड प्रतियोगिता में  लडकों की 800 मीटर दौड मे प्रथम रवि कुमार बंथला लोनी, द्वितीय हिमांशू चौधरी मिलक मुरादनगर, तृतीय स्थान रौविन कुमार लोनी ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड मे जितेन्द्र कुमार लोनी प्रथम, प्रवेश कुमार कुम्हेडा मुरादनगर ने द्वितीय व तृतीय स्थान दीपक लोनी ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड महिला में प्रथम तानिया जवाहर नगर लोनी, द्वितीय सुरभि बसुन्धरा, और तृतीय स्थान विनीता जावली ने प्राप्त किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में गुलधर की आशू की कप्तानी में प्रथम व मेवला भट्टी की अंजली की कप्तानी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अगरोला तथा द्वितीय स्थान गोविन्द पुरी ने प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम ढिंढार और द्वितीय स्थान गोविन्द पुरी भोजपुर की टीम  ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि राम उरेज यादव जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद, सुधीर त्यागी जिला दिव्यांग अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के उप निदेशक देवेन्द्र कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा, जिला खेल अधिकारी पूनम विश्नोई, ऋषीकुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं वरिष्ठ कबड्डी कोच संजय कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दौड प्रतियोगिता में तालिब ने बालीबाल में अनस लोनी ने व कबड्डी प्रतियोगिता संजय कुमार ढिंढार मुरादनगर ने रैफ्री की भूमिका का निर्वाह किया। कार्यक्रम का संयोजन एनवाईवी प्राची, तालिब के द्वारा किया गया तथा फोटोग्राफी का कार्य  अनूप कुमार ने संभाला। इसके अलावा अभय जावली और सुरभी बसुंधरा अंकित एवं मोहित ढिंढार ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *