Dainik Athah

कम्पोजिट विद्यालय में जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला का आयोजन

अथाह संवाददाता
 गाजियाबाद।
जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय असालतनगर मुरादनगर में प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित, आशा त्यागी धर्मपत्नी अनुज त्यागी ग्राम प्रधान असालतनगर मुरादनगर के द्वारा उद्घाटन किया गया। जिसमें निर्णायक विनोद कुमार मिश्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक, विभा चौहान प्रधानाचार्या गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज विजयनगर, शिप्रा यादव प्रवक्ता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर, संजय शेफ होटल-91 सेक्टर 45 गुरुग्राम हरियाणा, त्रिशा चंदेल जिला महिला चिकित्सा विभाग, विनीता सिंह खाद सुरक्षा अधिकारी तथा 10 छात्र/छात्रा के द्वारा अंक सभी रसोइयों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सीमा कम्पोजिट विद्यालय पावी सादकपुर लोनी, द्वितीय रुकमणी कंपोजिट विद्यालय धरोटी खुर्द लोनी, दो रसोईया तृतीय पर स्थान प्राथमिक विद्यालय गढ़ी गुलधर ममता जी तथा प्राथमिक विद्यालय खोड़ा ने प्राप्त किया। मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मिड डे मील टिंकू कंसल, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, मुरादनगर से भूपेश, कुसुम सिंह नगर क्षेत्र से जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सुशील कुमार, नरेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर मिड डे मील, विनीता शर्मा, राजकुमार जिला व्यायाम शिक्षक कमपोजिट विद्यालय असालतनगर की प्रधानाध्यापिका ममता त्यागी, प्रावि खुर्रमपुर की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी, शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज कुमार त्यागी, देव कुमार, अमित यादव, अमित गोयल, अनुराधा शर्मा, प्रीति सिंह, योगिता केन, मोमिना, शीतल निमेष, वाणी शर्मा उपस्थित रहे। 

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *