Dainik Athah

दया चैरिटेबल ट्रस्ट (उमेश मोदी ग्रुप) ने 400 गरीबों को वितरित किए कंबल

  • उमेश मोदी ग्रुप के समाजसेवा के कार्य सराहनीय: शुभांगी शुक्ला

    अथाह संवाददाता
    मोदीनगर।
    दया चैरिटेबल ट्रस्ट (उमेश मोदी ग्रुप) मोदीनगर के तत्वाधान में गरीब व बेसहारा व्यक्तियों को कम्बल वितरण कार्यक्रय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोदीनगर की उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला एवं जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप तेवतिया के करकमलों द्वारा आयोजित किया गया।

  • इस अवसर पर लगभग 400 गरीब व बेसहारा जरूरतमंदों व्यक्तियों को कम्बल बाटे गये। इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने उमेश मोदी ग्रुप द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उमेश मोदी ग्रुप समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहता है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे वर्ष प्रतिदिन चल दया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे भंडारे का भी अवलोकन किया। उन्होंने भंडारे में गुणवत्ता पूर्ण भोजन परोसने की भी सराहना की।
    इस अवसर पर उमेश मोदी ग्रुप के चीफ एक्जूक्टिव एनपी बंसल, मोदी चीनी मिल के उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह मलिक, महाप्रबन्धक (गन्ना) राहुल त्यागी, महाप्रबन्धक (पीआर) डीडी कौशिक, नवल किशोर गुप्ता, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *