Dainik Athah

2024 में लगातार तीसरी बार मोदी सत्तासीन होंगे

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के द्वितीय सत्र में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने एवं अनुमोदन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया।

राजनैतिक प्रस्ताव
यह कार्यसमिति राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर उनको बधाई देती है व शुभेच्छा व्यक्त करती है। अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के साथ ही साथ समरसता, सद्भाव और सुशासन की स्थापना के लक्ष्य की ओर भारतीय जनता पार्टी तेजी से लगातार बढ़ रही है। सशक्त व समृद्ध राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को बलवती बनाये रखने की भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाने का काम कर रही है। आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ नये भारत की मजबूत नींव रखने में सफल रही है। तेजी से बदलते भारत में निखरते उत्तर प्रदेश की उज्जवल तस्वीर आज सबके सामने है। नेतृत्व की प्रखरता, दूरगामी सोच, दृढ़ इच्छा शक्ति और बेमिसाल कार्य प्रणाली के साथ लाखों, करोड़ों कार्यकतार्ओं की सकारात्मक सहभागिता भी सराहनीय रही है। इसी का सुपरिणाम है कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर तेजी से विकसित होते राज्यों में शुमार हो देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। आज उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक सम्पन्नता को गति देने का सक्षम ग्रोथ इंजन भी सिद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलीयन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

केन्द्र व प्रदेश सरकारे अन्त्योदय पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते हुए गांव-गरीब किसान व समाज के सभी वर्गों के सवार्गीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। सशक्त भारत के निर्माण की खातिर दिन-रात पसीना बहाने वाले करोड़ों कार्यकतार्ओं की लगन व परिश्रम तथा जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुन: सत्तासीन होगें। विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के विकास व विजयरथ को रोकने की कोशिशों का मुँहतोड़ जवाब जनता देगी। राष्ट्र के मान-सम्मान से खिलवाड़ कर निहित स्वार्थों की नकारात्मक राजनीति करने वाले विरोधियों को जनता पहचान चुकी है। देश की महान जनता अब भाजपा के साथ है और भाजपा जनता के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *