Dainik Athah

सुरेंद्र प्रकाश गोयल पूर्व सांसद का निधन।

गाजियाबाद। पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। पूर्व सांसद  27 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सांसद के निधन की पुष्टि उनके पुत्र सुशांत गोयल ने की है।

सुरेंद्र प्रकाश गोयल 73 वर्ष के थे। वह गाजियाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद के रूप में कई बार निर्वाचित हुए थे। सुरेंद्र गोयल कांग्रेस के टिकट पर साल 2004 में संसद पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के रमेश चंद तोमर को हराया था। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हृदय गति रुकने से निधन

1972 में पहली बार पार्षद बनकर उतरे थे सियासी मैदान में
कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने। 2002 में शहर से विधायक चुने गए। साल 2004 में पहली बार कांग्रेंस से सांसद चुने गए। केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते हुए शहर के लिए कई विकास कार्य करवाने का श्रेय उन्ही को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *