Dainik Athah

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हृदय गति रुकने से निधन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के बसुंधरा निवासी राजीव त्यागी का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। राजीव त्यागी कांग्रेस के प्रवक्ता थे।

बुधवार को एक टीवी चैनल पर डिबेट कार्यक्रम में शामिल हुए थे उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चिकित्सकों के मुताबिक उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने किसानों की लड़ाई लड़ी, यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के गाजियाबाद आगमन पर उन्होंने काले झंडे दिखाए थे तभी से राजीव त्यागी सुर्खियों में आए।

उसके बाद उनका कांग्रेस में ओहदा बढ़ता गया। वसुंधरा के सेक्टर 16 में रहने वाले राजीव त्यागी एक मिलनसार हंसमुख स्वभाव के धनी थे।

प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाने वाले राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी में ही नहीं गाजियाबाद में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की जैसे ही सूचना मिली लोग उनके आवास व अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *