Dainik Athah

प्रधानमंत्री की तरह हमारा भी दृष्टिकोण समाज सेवा, गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के लिए समर्पण हो: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गाजियाबाद में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

आज के कार्यक्रम में राष्टÑीय अध्यक्ष की उपस्थिति गौरवपूर्ण: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह हमारा भी दृष्टिकोण समाज से जुड़े मुद्दों, समाज सेवा, गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के लिए अपना समर्पण हो। इसके साथ महिला सशक्तिकरण पर हो। हमारा ध्यान युवाओं को जोड़कर नए भारत के निर्माण पर होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष में आखिरी बार ‘मन की बात’ की। रविवार सुबह 11 बजे उनके मासिक कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। यह ‘मन की बात’ का 96वां एपिसोड था। पीएम ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया और कोरोना को लेकर सावधान रहने की हिदायत भी दी।

मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए गाजियाबाद महानगर इकाई ने मोहन नगर स्थित आईटी एस कॉलेज में कार्यकतार्ओं को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गाजियाबाद पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सबके साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से अटल जी के चित्र पर पुष्पार्पण किया।

बूथ संख्या 501 पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते समय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को याद किया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में एक लाख 74 हजार बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के इस मन की बातें कार्यक्रम को सुना गया है। उन्होंने यूपी के गाजियाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति को गौरवपूर्ण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसका आज 96 व संस्करण था। उन्होंने वहां उपस्थित सभी कार्यकतार्ओं को मन की बात की रोचकता उसकी प्रासंगिकता के लिए बधाई देते हुए कहा आज भी जनता प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को पसंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एक राजनीतिक व्यक्तित्व वाला व्यक्ति जो प्रधानमंत्री भी है उसने आज तक इस कार्यक्रम के माध्यम से कोई भी बात राजनीतिक बात नहीं कहीं बल्कि सभी गैर राजनीतिक विषयों को रखा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि है। उन्होंने अपनी मन की बात के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक, चिकित्सा, बाल शिक्षा, परीक्षा और छुट्टियों में बच्चे क्या करें, त्यौहार कैसे मनाएं, पर्यावरण और जल पर भी चर्चा की है। आज के अपने मन की बात के कार्यक्रम में उन्होंने कोरोना जैसी महामारी की वापसी पर संकेत के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए यह भी बताया कि हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने एक नॉन स्टॉप आॅक्सीजन लेने वाली ट्रेन के ड्राइवर और पायलट से भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने हर पहलू को गंभीरता से चर्चा करते हुए रखा।

कार्यक्रम का समापन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा मन की बात कार्यक्रम की सभी बातों को कार्यकर्ता अपने जीवन में उतारें और समाज के बीच जाकर उनकी चर्चा करें।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सांसद जनरल वीके सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि , एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर आशा शर्मा, अशोक मोंगा, अजय शर्मा, गोविंद चौधरी, विजय मोहन, मयंक गोयल, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, बलदेव राज शर्मा, पवन गोयल, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, संदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, संजीव चौधरी दुहाई, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा अर्चना सिंह, पूनम कौशिक, मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष नीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया।

12 घंटे से कम समय में कार्यक्रम के लिए संजीव शर्मा को दी बधाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मात्र 12 घंटे के कम समय में इस सफल कार्यक्रम के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज वर्मा और बूथ अध्यक्ष मनोज पाल को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं के बीच बैठे अजीत पाल त्यागी

कार्यक्रम में अधिक भीड़ होने एवं आगे की कुर्सियां भरने के कारण तथा मन की बात कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद पीछे की तरफ कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *