Dainik Athah

गरीबों को वितरित किये कंबल, बच्चों को सांता क्लाज ने बांटी टॉफी

एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में लोनी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की लोगों से अपील


अथाह संवाददाता
लोनी।
क्रिसमस के मौके पर नगर पालिका परिषद लोनी ने एडीएम प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी ऋतु सुहास के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की जागरूकता के लिए रैली निकालने के साथ ही गरीबों को कंबल का वितरण किया।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद लोनी ने एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास एवं एसडीएम लोनी हिमांशु वर्मा के नेतत्व में विभिन्न क्षेत्रों मेें सर्वेक्षता सर्वेक्षण 2023 की जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया। रैली में अनेक लोग सांता क्लाज की वेशभूषा में नजर आये। सांता क्लाज के साथ ही एडीएम प्रशासन ने गरीबों एवं जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किया। इसके साथ ही बच्चों को टॉफी का वितरण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लोनी में यह पहली बार देखा गया कि त्यौहार को भी नगर पालिका प्रशासन ने मनाया ही नहीं, बल्कि गरीबों को सहायता भी की। इस मौके पर ऋतु सुहास ने कहा कि क्रिसमस पर्व को नगर पालिका परिषद ने आम जनता के साथ मिलकर मनाया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गरीब लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में आम जनता का सहयोग भी प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद लोनी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर जनता से अपील की कि खुले में कूड़ा न डालें तथा शहर को साफ सुथरा रखने में योगदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *