Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज रहेंगे हापुड़ में

किसान दिवस पर नूरपुर में किसान गोष्ठी में करेंगे संवाद

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी 23 दिसम्बर शुक्रवार को हापुड़ प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी किसान दिवस पर दोपहर 12 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जन्मस्थली नूरपुर, हापुड़ में हवन पूजन में सम्मिलित होगें तथा कृषक गोष्ठी में किसानों के साथ संवाद करेंगे। उप चुनावों के बाद भूपेंद्र सिंह चौघरी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह पहला दौरा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे जाटों एवं किसानों को साधने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *