Dainik Athah

पूर्व विधायक आबिद रजा सपा में शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष शुक्रवार को बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *