Dainik Athah

अमित त्यागी सरना बनें रालोद के जिलाध्यक्ष

रालोद ने की प्रदेश के 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर के सरना गांव निवासी अमित त्यागी सरना को राष्टÑीय लोकदल गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रालोद प्रवक्ता अजय वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नये पदाधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अजीत राठी को संगठन महासचिव उप्र, पूर्व विधायक दिल नवाज खान को संगठन महासचिव हस्तिनापुर क्षेत्र, राव केसर सलीम को जिलाध्यक्ष सहारनपुर, रामपाल धामा को बागपत जिलाध्यक्ष, अमित त्यागी सरना को गाजियाबाद जिलाध्यक्ष, महेश कुमार को आगरा जिलाध्यक्ष, मनवीर सिंह चिकारा को अमरोहा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही मतलूब अली को जिलाध्यक्ष बरेली, शाहिद हुसैन को जिलाध्यक्ष रामपुर, जितेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बदायूं, आरिफ हजरत खान को जिलाध्यक्ष पीलीभीत, शिवप्रसाद द्विवेदी को लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष, शरद कुमार पांडेय को सीतापुर, मास्टर देशराज सिंह को फिरोजाबाद एवं विद्याराम यादव को मैनपुरी का रालोद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अमित त्यागी सरना वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है तथा वे भारतीय किसान यूनियन के नेता राम अवतार त्यागी के पुत्र है। अमित त्यागी ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराया था। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *