Dainik Athah

सीएम के आने से पहले दंपत्ति सहित तीन का मर्डर

घर में मौजूद लोगों को नहीं लगी भनक

अथाह सवांददाता
गाजियाबाद।
मंगलवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ कविनगर रामलीला मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की सम्बोधित किया तथा करोड़ों की लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लेकिन उनके आगमन से पहले गाजियाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वीआईपी ड्यूटी में लगे अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। पहली घटना लोनी की ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। जहां पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। पति का नग्न शव कमरे में और महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। जिस घर में यह वारदात हुई वह 50 गज का है। घटना के वक्त 8 सदस्य थे, लेकिन किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। जब सोमवार सुबह परिवार के लोग उठे तो डबल मर्डर का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी खास करीबी का हाथ है।


एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि “मंगलवार सुबह ट्रोनिका सिटी की चर्च कॉलोनी से यूपी-112 को सूचना दी गई कि बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई है। मरने वालों की पहचान 60 वर्षीय इब्राहिम खान और उनकी पत्नी हाजरा के रूप में हुई है।”

उन्होंने बताया कि क्राइम सीन थोड़ा उलझाने वाला है, क्योंकि पति की लाश कमरे में मिली है, जबकि महिला की लाश आंगन में। अगर महिला बचाने के लिए भागी और उसको मारा गया। तो वो चीखी होगी। मगर परिवार के किसी सदस्य ने चीख नहीं सुनी। ऐसे में शक गहरा जाता है कि इस दोहरे हत्याकांड में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह की जांच कर रही है। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाई गई हैं।”
इब्राहिम स्क्रैप यानी कबाड़ का काम करता था। घर के बराबर में ही स्क्रैप पड़ा हुआ था। उन्होंने दो शादियां की थी। पहली बीवी दिल्ली में रहती है। हाजरा उनकी दूसरी बीवी थी, जिसका मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है कि गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे की गई और उसकी सही टाइमिंग का पता चल सकेगा।

बहू बोली- मैं सुबह दूध लाने को उठी, तब पता चला
जिस घर में वारदात हुई, इसका एरिया करीब 50 गज है। इतने छोटे घर में परिवार के छोटे-बड़े कुल 8 मेंबर रहते हैं। सदस्यों का कहना है कि उन्हें इस हत्या के बारे में पता नहीं चला। न ही कोई शोर सुनाई दिया।


इसके अलावा नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में एक मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को यहां एक राजमिस्त्री का शव रजाई में लिपटा मिला। मृतक की पहचान बाबूराम के रूप में हुई है। 36 वर्षीय मृतक बाबूराम के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने साथ मे काम करने वालों को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बाबूराम की हत्या साथी मजदूरों ने की होगी। सीएम के आने से पहले एक रात में तीन लोगों की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस अधिकारी एक तरफ कानून व्यवस्था की दुहाई देते नहीं थकते हैं जबकि जिले की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *