Dainik Athah

25 तक घोषित हो सकता है महापौर- निकाय अध्यक्षों का आरक्षण

नगर विकास विभाग ने पूर्ण की आरक्षण की प्रक्रिया

अब पार्षदों के साथी सभासदों का आरक्षण तय करने की चल रही है प्रक्रियाफोटो निकाय चुनाव

अशोक ओझा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिन लोगों को निकाय चुनाव के आरक्षण का इंतजार है, वह इंतजार उनका जल्द ही समाप्त होने वाला है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम महापौर के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली है। इन दिनों पार्षदों के साथ सभासदों के आरक्षण को तय करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।बता दे कि निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही संभावित दावेदार को महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के साथ ही पार्षद एवं सभासदो के आरक्षण का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन जैसा कि मैंने पूर्व में मंथन कलम में लिखा था सरकार एवं भाजपा संगठन में तालमेल के अभाव में आरक्षण का इंतजार लंबा होता चला गया। सूत्रों की माने तो शासन स्तर पर महापौर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *