Dainik Athah

दो स्थान पर वोट का मामला : अरविंद केजरीवाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की

भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने भारतीय निर्वाचन आयोग को लिखित दी शिकायत

अथाह ब्यूरो
नई दिल्ली।
भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग निर्वाचन आयोग से की है।गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र से भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गाजियाबाद नगर निगम की मतदाता सूची में 2017 और अब 2022 में भी नाम है और वह कौशांबी से गाजियाबाद नगर निगम के मतदाता हैं।

भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने निर्वाचन आयोग को अवगत कराते हुए बताया धारा 17 के अनुसार एक व्यक्ति का एक स्थान पर मतदाता होना चाहिए जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद में मतदाता है और उसी के साथ दिल्ली में भी मतदाता है। उन्होंने मांग की कि इस आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा से सदस्यता रद्द की जाए। निर्वाचन आयोग ने भाजपा पार्षद की शिकायत पर जल्द ही जांच करते हुए आगे की कार्रवाई नियमानुसार करने का आश्वासन दिया।

भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि अभी उन्होंने निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया है और तथ्यों को निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा है इसके बाद वे हाई कोर्ट का सहारा भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *