Dainik Athah

गोला विस उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत तय: भूपेंद्र सिंह चौधरी

त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि गोला विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित है। आप सभी बूथ योद्धा हैं और बूथ पर मतदान तक डटकर काम करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत पार्टी के त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी बूथ के योद्धा हैं तथा बूथ पर पूरी मुश्तैदी के साथ एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी के साथ लगें। क्योंकि एक तरफ राष्ट्रवादी दल भाजपा है तो दूसरी तरफ परिवारवादी, भ्रष्टाचारवादी, अलगाववादी ताकतें देश व प्रदेश का अहित करने में लगी है। देश का विकास व सांस्कृतिक गरिमा को आगे बढ़ाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर रही है।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व बूथ महामंत्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा के मजबूत सिपाही हैं और आप सभी के परिश्रम से ही भाजपा नए इतिहास रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा की सरकारें जो काम कर रही हैं उसी का आधार बनाकर पूरी तैयारी के साथ गोला का उप चुनाव लड़ा जा रहा है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार ने जनता पर विश्वास बनाया है। भाजपा सरकार में चीनी मिलें समय पर चली है और समय पर बंद हुई हैं। भुगतान भी पिछली सरकारों की तुलना में बहुत अधिक हुआ है। योगी जी के नेतृत्व में जो जनहितकारी योजनाएं चलाई गई हैं, भाजपा सरकार की योजनाओं के व्यापाक प्रचार-प्रसार के काम में जुटना है, अमन गिरी बडे अन्तर से चुनाव जीतेगें।

त्रिदेव सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी अमन गिरि समेत पार्टी के नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *