Dainik Athah

पीएम के आगमन से पहले अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण

अयोध्या के छठे दीपोत्सव में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य

समयबद्वता के साथ बेहतर समन्वय से पूरा किया जाये: मुख्यमंत्री

दीपोत्सव 23 अक्टूबर को भव्यता एवं दिव्यता से मनाया जायेगा

तैयारियों की मुख्यमंत्री द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है

अथाह ब्यूरो
अयोध्या/ लखनऊ।
छठवे दीपोत्सव की तैयारी के सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर सभी स्थानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री राम लला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बुधवार को मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पर निर्मित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे रामकथा पार्क का निरीक्षण किया तथा दीपोत्सव के लिए आवश्यक तैयारी करने एवं संत महात्माओं अन्य विशिष्ट महानुभावों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री अगले चरण में श्रीराम लला विराजमान मंदिर एवं मंदिर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। वहां भी बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री द्वारा साकेत महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया तथा जल्द से जल्द आवश्यक सम्बंधी कार्यवाहियां पूरी करने के निर्देश दिये गये।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले चरण में राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दीपोत्सव के तैयारी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी। हवाई पट्टी पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा. अमित सिंह चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्षगण, पदाधिकारीगण आदि ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री ने अयोध्या के संत महात्माओं से सहयोग की अपील की।


हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक बीवी शर्मा, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव सहित अनेक शासन, प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ सरयू होटल में आयोजित बैठक निर्देश दिये कि छठें दीपोत्सव के लिए बेहतर व्यवस्थायें की जायें। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने के बाद 2017 से दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ था इस वर्ष पूरे जिले में 18 लाख दीपक जलाये जायेंगे और राम की पैड़ी में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें और इसमें कोई कमी न रहने पाये तथा इसकी नियमित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाये।

इस मेले में आठ विदेशी रामलीलाओं के अलावा 16 बड़े वाहनों पर पर्यटन और सूचना विभाग की झांकी भी तैयार की गयी है इसको भी बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने हेतु निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *