Dainik Athah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक का लोकार्पण मील का पत्थर: भूपेंद्र सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय पुर्नजागरण के अभियान में करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के लोकर्पण को मील का पत्थर बताया। उन्होंने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण को अध्यात्म और संस्कृति की दृष्टि से ऐतिहासिक क्षण बताते हुए भारत की विरासत को सजाने और सवारने के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद भारतीय संस्कृति और मनसा के संरक्षक सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के अनुष्ठान में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री ने एक और संकल्प को पूरा किया है। ये कार्य न सिर्फ अध्यात्मिक रूप से भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देने वाला है, अपितु ये वर्तमान पीढ़ी को सनातन इतिहास की गौरवमयी गाथाओं से परिचित कराते रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मध्ययुगीन आक्रांताओं ने हमारे आस्था के केंद्रों, शक्तिपूंजों को क्षतिग्रस्त कर हमारे गौरव व स्वाभिमान को खंडित करने का प्रयास किया। आजादी के बाद बनी सरकारों ने भी तुष्टिकरण की नीति के चलते भारत के गौरव, स्वाभिमान व सांस्कृतिक पहचान से दूरी बनाए रखी। नरेन्द्र मोदी ने भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक शक्ति व इसके केंद्रों के पुर्ननिर्माण का बीड़ा उठाया। आज भारत के आस्था व आध्यात्म के केंद्र एक बार पुन: अपनी प्राचीन आभा व गौरव से आलोकित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *