Dainik Athah

बृजलाल खाबरी बनें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष चुनाव से पूर्व उप्र कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हुआ मनोनयन
छह जोन के लिए अलग अलग प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त
बसपा से कांग्रेस में आने वालों को मिला तोहफा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बसपा से कांग्रेस में आये बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपते हुए छह प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। इनमें बसपा से आने वालों को तरजीह दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणु गोपाल ने शनिवार को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बृजलाल खाबरी को नियुक्त किया है। इसके साथ ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दूबे, अनिल यादव इटावा एवं योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये सभी अलग अलग जोन का काम देखेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले के रहने वाले खाबरी एक बार विधायक एवं राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वे 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में आये थे।

इसी प्रकार नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी बसपा से कांग्रेस में आये थे। नकुल दूबे तो विधानसभा चुनाव के बाद बसपा छोड़कर कांग्रेस में आये हैं। इस प्रकार बसपा से कांग्रेस में आने वालों को महत्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *