Dainik Athah

नगर निगम में आयोजित संभव जनसुनवाई में अधिकारियों ने समस्याओं को सुन कराया समाधान

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। नगर निगम में नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार संभव जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर वासियों की तरफ से 28 मामले अधिकारियों के समक्ष पेश किए गए। संभव में अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव की उपस्थिति में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित संदर्भ पर कार्यवाही की।
संभव के अंतर्गत 28 में से 14 शिकायत तथा 14 मांग प्राप्त हुई शहर वासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अधिकतर शिकायतें जलकल विभाग तथा निर्माण विभाग से संबंधित थीं।, संभव में उद्यान विभाग से डॉ अनुज उद्यान प्रभारी, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ, निर्माण विभाग से एनके चौधरी मुख्य अभियंता निर्माण, प्रकाश विभाग से योगेंद्र व अन्य संबंधित उपस्थित रहे जिनके द्वारा तत्काल प्रभाव से प्राप्त संदर्भ पर कार्यवाही की गई। महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के कुशल नेतृत्व में शहर की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *