Dainik Athah

जात- पात से ऊपर उठने से ही श्रेष्ठ भारत- श्रेष्ठ समाज की स्थापना संभव है: नीरज सिंह

हिंदुत्व के ध्वज वाहक बनकर बुंदेलखंड की धरती छतरपुर पहुंचे नीरज सिंह
छतरपुर में दस हजार लोगों से अधिक लोगों की सभा को किया संबोधित
दस हजार से अधिक संख्या वाला लगातार तीसरा कार्यक्रम


अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं हिंदू युवा संगठन भारत के राष्टÑीय संरक्षक नीरज सिंह अब हिंदुत्व के घोड़े पर सवार हो गये हैं। हाथों में भगवा ध्वज लिए नीरज सिंह लगातार विभिन्न प्रदेशों की यात्रा पर है।


रविवार को नीरज सिंह बुंदेलखंड की धरती पर छतरपुर पहुंचे। यहां पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी बाइक रैली से उनका स्वागत किया गया। हिंदू गौरव यात्रा छतरपुर से शुरू होकर मऊसहनिया में विशाल जनसभा में बदल गई। यहां पर मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान, यूपी, गुजरात समेत अन्य क्षेत्रों से हजारों लोग उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म ही पूरे विश्व को प्रगति के पथ पर ले जाकर सुख, शांति समृद्धि की तरफ ले जा सकता है।

हिंदू युवा संगठन भारत के संरक्षक नीरज सिंह ने जात- पात से ऊपर उठकर हिंदुत्व के भगवा ध्वज के नीचे आकर ही श्रेष्ठ भारत, श्रेष्ठ समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी लंका पर विजय पाने से पहले हर वर्ग को बगैर भेदभाव के अपने साथ जोड़ा था। इसी प्रकार जात – पात का भेद भुलाकर सभी को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि वे भगवा ध्वज हाथ में लेकर हिंदुत्व के प्रति जनजागरण करने निकले हैं, यह जागरण तभी हो सकता है जब हम समाज में भेदभाव को दूर करें।
उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए बुंदेलखंड प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह गुड्डू, व हिन्दू युवा संगठन भारत के समस्त कार्यकर्ताओ को बधाई व साधुवाद दिया, साथ मे मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जडेजा, राष्ट्रीय महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, अर्चना गुड्डू सिंह उपस्थित रही।
बता दें कि इससे पूर्व नीरज सिंह दस हजार से अधिक लोगों का कार्यक्रम गुजरात के सोमनाथ एवं अपने जन्म दिन पर लखनऊ में भजन संध्या में कर चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *