Dainik Athah

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल करेंगे मार्ग दर्शन

भाजपा महानगर की बैठक कल

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर की बैठक शनिवार को होगी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।

भाजपा ने नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जन्म दिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक सेवा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इसकी तैयारियों के लिए भाजपा गाजियाबाद महानगर की बैठक शनिवार को कविनगर स्थित योग साधना केंद्र में होगी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे। इस बैठक में महानगर कमेटी के साथ ही सभी मोर्चों के महानगर अध्यक्ष एवं सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। पहले यह बैठक रविवार को होनी थी। लेकिन क्षेत्रीय अध्यक्ष बेनीवाल की व्यस्तता के चलते बैठक शनिवार को आयोजित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *