Dainik Athah

18 सितंबर से संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े हुए पल्स पोलियो अभियान को जनपद में सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी 18 सितंबर से जिले में पल्स पोलियो अभियान संचालित करने की जानकारी दी।  जिसमें लगभग 1649 बूथों पर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी। 


 मुख्य विकास अधिकारी ने पोलियो वैक्सीन की कोल्ड चैन मेंटेन करते हुए सभी बूथों पर यथा समय सभी टीमों को पहुंचने के निर्देश दिए। 


 मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि 19-23 सितंबर के बीच यह कार्यक्रम डोर टू डोर संचालित किया जाएगा। 


 बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर, डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर अभिषेक कुलश्रेष्ठ, डीएसओ डॉ आर के गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *