Dainik Athah

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष- नीरज सिंह में चला पहले बधाई देने का शानदार दौर

युवा भाजपा नेता नीरज सिंह का एक दिन पूर्व दिल्ली में जोरदार तरीके से मना जन्म दिन

हजारों कार्यकर्ताओं ने दी नीरज सिंह को शुभकामनाएं

अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
भाजपा के युवा नेता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र, यूथ चैप्टर फिक्की चेयरमैन यूपी नीरज सिंह को जन्म दिन की बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आशीर्वाद लेने उनके निवास पर गये थे। वहां से बाहर निकल कर वे नीरज सिंह को जन्म दिन की बधाई देने गये। इस दौरान नजारा शानदार रहा। नीरज सिंह पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई देना चाहते थे, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने कहा पहले वे उन्हें जन्म दिन के मौके पर पटका पहनायेंगे। इस नजारे का आनंद मौके पर सैकड़ों लोगों ने लिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति बसंत त्यागी समेत अन्य लोगों ने भी नीरज सिंह को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *