समरकूल ग्रुप के सीएमडी संजीव गुप्ता ने नीरज सिंह को दी जन्म दिन की शुभकामनाएं
अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली/ गाजियाबाद। भाजपा के युवा नेता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र, चेयरमैन यूपी यूथ चैप्टर फिक्की एवं भारत- तिब्बत समन्वय संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज सिंह के हाथों समरकूल के 50 ‘स्मार्ट एलईडी’ को लांच किया गया।

शुक्रवार को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर संजीव गुप्ता ने अपने नवीन उत्पाद समरकूल स्मार्ट 50 ‘स्मार्ट एलईडी’ की भी नीरज सिंह के जन्मदिन पर उनके करकमलों द्वारा लांचिंग कराई। इस अवसर पर नीरज सिंह ने भी संजीव गुप्ता को बधाई दी। नीरज सिंह ने कहा कि समरकूल के अन्य उत्पादों की भांति ही स्मार्ट एलईडी भी लोगों को पसंद आयेगा।

इस मौके पर संजीव गुप्ता ने बताया कि बहुत कम कीमत में समरकूल ने स्मार्ट एलईडी एवं म्यूजिक सिस्टम को लांच किया है। आम आदमी भी इसे आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्मार्ट एलईडी एवं म्यूजिक सिस्टम अब बाजार में उपलब्ध होंगे। उन्होंने लांचिंग के लिए नीरज सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।

