Dainik Athah

समरकूल चेयरमैन संजीव गुप्ता ने दी भाजपा के नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन एवं भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शुक्रवार को रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह का आशीर्वाद लेने के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे। यहीं पर संजीव गुप्ता ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी सत्येंद्र सिसौदिया, नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *