Dainik Athah

सुनील बंसल, स्वतंत्र देव सिंह, राधा मोहन, धर्मपाल सिंह ने जताया शोक

भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का निधन

भाजपा राज्य मुख्यालय में पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्र देव सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उनके पार्थिव शरीर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकतार्ओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के आकस्मिक निधन की दु:खद बताते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख के इस समय में ईश्वर परिवार को शक्ति प्रदान करे और ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने ट्वीट कर कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा जी का आज प्रात: आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शेष नारायण मिश्रा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का आकस्मिक निधन हम सभी के लिए अत्यंत ही दु:खद है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा जी के आकस्मिक निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। इस दु:ख के समय में ईश्वर परिवार को शक्ति प्रदान करे। ईश्वर पुण्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *