Dainik Athah

भाजपा की जीत पर लोनी में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

अथाह संवाददाता
लोनी।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर लोनी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज शर्मा द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है इसीलिए विभिन्न चुनावों को जिताने का कार्य कार्यकर्ताओं ने किया है।लोनी विधानसभा में नंदकिशोर गुर्जर को जिताने का पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारे जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के कार्यक्रमों और आयामों को धरातल पर उतारने का कार्य किया जिसका परिणाम विधानसभा जीतकर आज हम देख रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जो प्रचंड बहुमत की सरकार बनी वह कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान हमारा ध्येय है।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीचंद शर्मा विधान परिषद सदस्य शिक्षक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को दिया।

धर्मेंद्र भारद्वाज प्रत्याशी एमएलसी स्थानीय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।विधानसभा चुनाव प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं की चुनाव के दौरान बूथ प्रबंधन एवं रणनीति की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि ने किया।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक पंकज शर्मा द्वारा प्रत्येक मंचासीन अतिथि एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, पूर्व चेयरमैन डॉ विनोद बंसल, विधानसभा चुनाव संयोजक राजकुमार चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री अजय गर्ग, आकाश गौतम, अश्वनी कुमार, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, राहुल बैसला, अशोक त्यागी, सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *