Dainik Athah

भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी की धन्यवाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फूलों की वर्षा के साथ मुरादनगर की सड़कों पर हुआ स्वागत

मोदी योगी के नारों के साथ गूंजी धन्यवाद यात्रा

धन्यवाद यात्रा में बुलडोजर पर सवार होकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

अजीत पाल त्यागी ने क्षेत्र की जनता का किया आभार व्यक्त

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजीत पाल त्यागी के दूसरी बार विजय होने पर रविवार को धन्यवाद यात्रा निकाली गई। धन्यवाद यात्रा के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर जनसैलाब उमड़ा ।यात्रा का लगभग 50 स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने होली और दीपावली का त्यौहार एक साथ मनाया। भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के दूसरी बार रिकॉर्ड मतों से विजय होने पर रविवार को धन्यवाद यात्रा निकाली गई।

धन्यवाद यात्रा 9:00 बजे राजनगर स्थित उनके आवास से शुरू हुई। धन्यवाद यात्रा राजनगर गुलधर मोरटा दुहाई बसंतपुर सैंतली असालतनगर हनुमान मंदिर होते हुए दिल्ली मेरठ रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर पहुंची। जहां से धन्यवाद यात्रा जुलूस का रूप लेते हुए शहर की ओर रवाना हुई। यात्रा का ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर सभासद प्रतिनिधि सोनू त्यागी विकास त्यागी के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मुराद नगर थाने के सामने पहुंचने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल के नेतृत्व में बाबा का बुलडोजर लेकर फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

प्रिया सिनेमा के पास बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ इसके अलावा तरुण भारद्वाज ने भी फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। नगर पालिका परिषद की सभासद बिंदु त्यागी ने अपनी महिला टीम के साथ यात्रा का फूलों की वर्षा और होली खेल कर स्वागत किया । भाजपा नेत्री गीता चौधरी ने अजीत पाल त्यागी का टीका कर यात्रा का महिला मंडल के साथ भव्य स्वागत किया। ब्रिज विहार कॉलोनी के पास पूर्व प्रधान अनिल त्यागी के नेतृत्व में यात्रा का आतिशबाजी और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मेरठ रोड पर स्थित ओबीसी बैंक के पास भाजपा नेता संजीव त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और होली खेलकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। बस स्टैंड पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पति राधे कृष्ण अरोड़ा उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री मुकेश भटनागर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया ।

कस्बा रोड पर पहुंचने पर मेडिकल स्टोर संचालक अमित त्यागी ने स्वागत किया। भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल व हैंडलूम पावर लूम एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर दास अग्रवाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़ी माला पहनाकर अजीत पाल त्यागी का जोरदार स्वागत किया। जहां पर होली होली और दिवाली का त्यौहार एक साथ मनाया गया। जहां जमकर आतिशबाजी हुई ,वहीं जमकर गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी मौजूद रहे ।भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक विनोद जिंदल ने भी अपने कार्यालय पर यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ओलंपिक तिराहे पर सभासद प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में अजीत पाल त्यागी का फूलों की वर्षा और होली खेल कर स्वागत किया गया। जिला पंचायत मार्केट के सामने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने भी व्यापारियों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा मेन बाजार में पुष्प वर्षा के साथ धन्यवाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व सभासद रियाज उल हक नंबरदार ने भी होली दिवाली का त्यौहार मनाते हुए अजीत पाल त्यागी को 11 हजार की माला पहनाई।

यात्रा का रावली रोड स्थित चुन्नी नंबर 3 पर रामलीला मैदान में समापन किया गया ।इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने संबोधित करते हुए कहां कि केंद्रों और उत्तर प्रदेश की नीतियों और जनकल्याण की योजनाओं पर प्रदेश की जनता ने अपनी स्वीकृति की मोहर लगाकर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को मानते हुए क्षेत्र में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

यात्रा में आए सभी का विधायक अजीत पाल त्यागी ने आभार प्रकट किया ।धन्यवाद यात्रा में मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी रजापुर ब्लॉक प्रमुख पति राहुल चौधरी पूर्व प्रधान मनोज चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद त्यागी विकास संघर्ष समिति के सचिव सलैक भैया बसंतपुर सैंतली के प्रधान अनुज त्यागी माइकल असालत नगर के प्रधान पति अनुज त्यागी जेतेश्वर प्रधान नत्थू पंडित संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग मनोज शर्मा सुनील गुड्डू राकेश गोयल भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल सुनील त्यागी भाजपा नेत्री गीता चौधरी शालिनी अग्रवाल दुर्गेश शर्मा प्रमोद शर्मा भाजपा नेत्री उषा चौधरी अजय वर्मा लोकेश सोनी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

धन्यवाद यात्रा के दौरान पूरा शहर भगवा में हो गया और पूरे शहर में जमकर दीपावली और होली का त्यौहार एक साथ मनाया गया। धन्यवाद यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने एक ओर जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे ,वहीं दूसरी ओर मेरठ हाईवे पर ट्रैफिक वनवे कर दिया गया। जिससे कि मेरठ हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन सके। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता धन्यवाद यात्रा में बुलडोजर पर सवार होकर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *