Dainik Athah

होली के रंगों के साथ मनाया अजीत पाल त्यागी की जीत का जश्न

मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का विधायक- ब्लाक प्रमुख ने किया स्वागत

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मुरादनगर में होली के रंगों के साथ मनाया गया। इस मौके पर अजीत पाल त्यागी के साथ ही महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा का अभिनंदन भी किया गया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में अजीत पाल त्यागी ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत की खुशी में मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने बुधवार को ब्लाक परिसर में ही होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अजीत पाल त्यागी का जोरदार स्वागत क्षेत्र से आये बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इसके साथ ही महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा का स्वागत अजीत पाल त्यागी एवं राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर अजीत पाल त्यागी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है। यह जीत पूरे क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा वे क्षेत्र की जनता के साथ 24 घंटे खड़े मिलेंगे। इसके साथ ही मुरादनगर में इस बार विकास कार्य पहले से अधिक होंगे। उन्होंने इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिले की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर दिखा दिया कि उसके जन प्रतिनिधि जनता की बात सुनने वाले एवं विकास की सोच रखने वाले हैं। उन्होंने कहा अजीत पाल त्यागी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही पूरे क्षेत्र के दुलारे हैं।
कार्यक्रम में मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में वे एवं विधायक अजीत पाल त्यागी क्षेत्र का विकास मिलकर कर रहे थे उसी प्रकार आगे भी दोनों ही नहीं रजापुर ब्लाक प्रमुख भी मिलकर काम करेंगे। अब लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव होगा।

सम्मान एवं होली मिलन समारोह में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी, ब्लाक प्रमुख रजापुर पति राहुल चौधरी डैनी, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, नगर अध्यक्ष नितिन गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, चेयरमैन महेश चंद त्यागी, बॉबी त्यागी उपाध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद, संजीव त्यागी काकड़ा, गोविंदपुरम से भाजपा नेता भाई पहलवान, पूर्व बार सचिव एडवोकेट विजय गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद भारतीय के साथ ही मुरादनगर ब्लॉक से आए सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और सभी क्षेत्रवासियों ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया और विधायक अजीत पाल त्यागी को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से विजय होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *