Dainik Athah

नगर निगम ने वसूला 77 लाख का टैक्स

जैफ्रीनो तथा एनआर बैंकट पर सीलिंग के बाद हुआ बकाया कर का भुगतान

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर में बड़े कर बकायेदारों पर सील की कार्यवाही कराई जा रही है। जिस के क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा स्वयं उपस्थित होकर कवि नगर जोन के अंतर्गत हाउस टैक्स वसूली अभियान चलाया गया। जैफ्रीनो बैंक्विट हॉल तथा एनआर ग्रैंड बैंक्विट हॉल पर कार्यवाही की गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि कवि नगर जोन की दोनों बैंक्वेट हॉल को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया था किंतु बकाया कर जमा नहीं कराने पर मजबूरन सील की कार्यवाही करनी पड़ी जिसके होने पर दोनों बैंक्विट हॉल के द्वारा तत्काल कर का भुगतान किया गया जैफिनो बैंक्विट द्वारा रुपए 938520 तथा एनआर ग्रैंड द्वारा 1350248 जमा कराए गए। इसके अलावा भी नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार पूरे शहर में सीलिंग की कार्यवाही करते हुए कर वसूली अभियान चलाया गया।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के अनुसार समस्त जोनल प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में टैक्स वसूली अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में बड़े बड़े प्रतिष्ठानों पर भी बकाया टैक्स जमा न कराने पर सीलिंग की कार्यवाही कराई गई। जिससे आज हाउस टैक्स यूजर चार्जेस व अन्य मदो से लगभग 7700000 रुपए की वसूली निगम हित में कराई गईl मोहन नगर जोन प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में 13 लाख 75 हजार अट्ठारह रुपए टैक्स बकायेदारों से वसूल किया गया। जिसके अंतर्गत राजेंद्र नगर शालीमार गार्डन के निवासियों द्वारा जिन पर बकाया हाउस टैक्स था उनके द्वारा अपनी धनराशि जमा कराई गई तथा कुछ को टाइम मांगने पर समय अवधि मुहैया कराई गईl सिटी जोन के अंतर्गत जोनल प्रभारी गजेंद्र के द्वारा रुपए 438000 कर वसूली के रूप में निगम कोष में जमा कराया गया साथ ही कई प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किए गए।

कवि नगर जोन के अंतर्गत जोनल प्रभारी बनारसी दास तथा टैक्स टीम द्वारा कर वसूली अभियान चलाया गया जिससे 22 लाख 55 हजार रुपए टैक्स वसूली की गई साथ ही बकायेदारों को समय पर टैक्स जमा करने हेतु अपील की गईl विजय नगर जोन के अंतर्गत जोनल प्रभारी द्वारा 257000 रुपए की वसूली की गई तथा हाउस टैक्स बकायेदारों पर सील की कार्यवाही भी कराई गई। सील की कार्यवाही उपरांत सभी ने अपना हाउस टैक्स जमा कराया।

वसुंधरा जोन के अंतर्गत 250000 रुपए जोनल प्रभारी सरिता सिंह के नेतृत्व में सीलिंग की कार्यवाही कराते हुए वसूल कराए गए। साथ ही हाउस टैक्स समय पर जमा कराने हेतु निवासियों से अपील की गई। इस प्रकार हाउस टैक्स से लगभग 32 लाख रुपए की वसूली जोनल प्रभारियों के द्वारा की गई। इसके अलावा यूजर चार्जेस व अन्य मदो से वसूली के उपरांत 77 लाख रुपय लगभग निगम कोष में जमा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *