Dainik Athah

भारतीय व्यापार मंडल में श्री श्याम फाग महोत्सव एवं होली मिलन का किया आयोजन

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद ।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा श्री श्याम फाग महोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब भवन,निकट जैन मंदिर कविनगर में सांय 5 बजे से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी के के शर्मा के द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक झांकियों के बाद चन्दन लगाकर फूलों वाली होली खेली गई। सभी ने होली पर्व से पूर्व फाग महोत्सव में आनंद लिया।

श्री श्याम फाग महोत्सव होली मिलन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के के शर्मा जी के साथ मे कार्यक्रम की आन बान शान बनकर अपनी गणमान्य उपस्थिति के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान जी,दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी राजशाही , नगरायूक्त महेन्द्र सिंह तंवर, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज , प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल , व्यापारी एवं वरिष्ठ समाज सेवी विजय चौधरी , समरकूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता , व्यापारी नेता प्रीतम लाल,निगम पार्षद हिमांशु मित्तल , पी एन गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, नीरज गोयल, विनित शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम संपन्न होने पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा ने सभी अतिथिगण का कार्यक्रम में पधारने पर एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार के समस्त सदस्यों का होली मिलन के सफ़ल आयोजन के लिए अयोजन कर्ता पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी महानुभावों का, मातृशक्ति का, व्यापारीयों का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रवीण सेठी,अशोक भारतीय, अजय सिंघल, परमानंद सिंघल,पंकज त्यागी, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, रुद्रप्रताप त्यागी, असीम कटारिया, अनिल मेहरा , वंदना चौधरी, तरुनिमा श्रीवास्तव, हरमीत बक्शी, मुनींद्र आर्य,, मनोज गुप्ता, सुरेश सिंह, विकास त्यागी, राजेश वर्मा, राजीव त्यागी, योगेंद्र त्यागी, नीता भार्गव, करण शर्मा, प्रदीप पाठक, लविश गर्ग, आलोक त्यागी, शैलेन्द्र बाबा, संजीव कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *