Dainik Athah

मैस का खाना खाने से निट्रा इंस्टीट्यूट के छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

शुरुआती जांच में फ़ूड प्वाइजिंग का लग रहा मामला, जांच जारी

अथाह संवाददाता,
गाजियाबाद।
संजय नगर स्थित निट्रा इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले बीटेक सेकंड ईयर के कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी छात्राओं को सिर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना और घबराहट की शिकायत बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना और घबराने की शिकायत बच्चों द्वारा बताई गई है। फूड प्वाइजनिंग की होने की संभावना भी डॉ सुनील त्यागी ने जताई है। बीमार छात्राओं को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक फूड़ प्वाइजनिंग की आशंका जता रहे है।

सेक्टर 23 संजय नगर में निट्रा टेक्निकल कैंपस के नाम से इंस्टीट्यूट है। यह इस्टीट्यूट सरकारी है, जो विद्यार्थियों को बीटेक आदि की पढ़ाई कराता है। यहीं पर इंस्टीट्यूट का हॉस्टल भी है। जिसमें दूर-दूर के छात्र-छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का खाना मैस में बनता है। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद अचानक एक दर्जन छात्राओं की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गए।

इससे एकाएक इंस्टीट्यूट स्टाफ के साथ अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्र छात्राओं को बेहोशी की हालत में कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में लाया गया। जहां छह छात्र छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजिग का लग रहा है। जांच पड़ताल जारी है।

एसीएमओ प्रशासन डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि कई छात्र छात्राओं को सर्वोदय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने बताया कि बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा मानसी सिंह, अनुष्का, प्रतिभा, निशिता, साक्षी चौधरी आदि अस्पताल में एडमिट है। उन्होंने यह भी बताया कि निट्रा इंस्टीट्यूट के मैस में एक कुत्ता पाला हुआ है, जिसके कारण उनको परेशानी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जो बाथरूम था वह भी गंदगी से भरा था।

कई दिन से लगातार बिगड़ रही है छात्र छात्राओं की हालत

इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई दिन से लगातार छात्राओं की हालत बिगड़ रही है। बुधवार को इसका तीसरा दिन था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को पांच छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ी है। उन्हें भी अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बुधवार को ज्यादा छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *