Dainik Athah

आँपरेशन गंगा: जनरल वीके सिंह का अभियान जारी, पौलेंड से तीसरे दिन रवाना किये गये 645 छात्र

छात्र अपने साथ लेकर आ रहे कुत्ते, बिल्ली, चूहे

शुक्रवार को तीन फ्लाइट की गई रवाना

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का आॅपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को सुरक्षित अपने देश वापस भेजने का अभियान लगातार जारी है। तीसरे दिन पौलेंड सीमा से 645 छात्रों को भारत के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि जनरल वीके सिंह इस समय भारतीय छात्रों को वतन वापसी में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वे लगातार पौलेंड में है तथा भारतीय छात्रों के साथ वे एक सेवानिवृत जनरल अथवा केंद्रीय मंत्री की भांति नहीं एक दोस्त की तरह मिल रहे हैं। इस दौरान परेशान छात्रों की वे काउंसलिंग भी कर रहे हैं। जिस प्रकार का व्यवहार वे दिखा रहे हैं उससे छात्रों की थकान, तनाव सभी दूर हो रहे हैं। इस दौरान वे उनका उत्साह भी बढ़ा रहे हैं। वे छात्रों का तनाव दूर करने के लिए वे उनसे मजाक के साथ ही हंसी ठिठौली भी कर लेते हैं।

जनरल वीके सिंह के साथ मौजूद उनके सहयोगी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि तीसरे दिन भारतीय वायु सेना की ग्लोब मास्टर सी 17 की एक तथा इंडिगो की दो उड़ानों के माध्यम से 645 छात्रों को भारत रवाना किया गया है। रवानगी की काम समाचार लिखे जाने तक भी चल रहा है। इस दौरान छात्रों ने भारत माता के जयकारे भी लगाये।

कुत्ते, बिल्ली व चूहे तक साथ लेकर आ रहे छात्र
यूक्रेन से वापस भारत लौट रहे छात्र अपने साथ कुत्ते, बिल्ली व चूहे तक ला रहे हैं। कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दस कुत्ते, एक बिल्ली व एक चूहा भी छात्रों के साथ हवाई जहाज से रवाना किये गये। जानवरों को एयर फोर्स के विमान से भेजा जा रहा है।

जानवरों को रोकने पर रोने लगते हैं छात्र
बताया गया कि कुत्ते व बिल्ली को जाने से रोकने पर छात्र रोना शुरू कर देते हैं। उनका कहना होता है ये हर समय हमारे साथ रहे हैं, अब वे इन्हें छोड़कर नहीं जाना चाहते। छात्रों के रोने पर भारतीय दूतावास के अधिकारी एवं जनरल वीके सिंह भी उन्हें कुत्ते, बिल्ली व चूहा ले जाने की अनुमति दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *