Dainik Athah

राहत सामग्री लेकर पौलेंड पहुंचा वायुसेना का ग्लोब मास्टर सी- 17

एनडीआरएफ ने हिंडन एयर फोस स्टेशन राहत सामग्री भेजी

जनरल वीके सिंह ने ग्लोब मास्टर का किया स्वागत

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय वायु सेना का ग्लोब मास्टर सी 17 विमान राहत सामग्री लेकर बुधवार को पौलेंड पहुंच गया, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने वायु सेना के चालक दल का स्वागत किया। विमान के माध्यम से एनडीआरएफ ने राहत सामग्री भी पौलेंड रवाना की है।

बता दें कि भारत सरकार ने यह निर्णय लिया कि आपरेशन गंगा में वायु सेना के विमानों का भी प्रयोग किया जायेगा। इसी के तहत बुधवार को सुबह हिंडन एयरफील्ड से ग्लोब मास्टर सी 17 को पौलेंड के लिए रवाना किया गया। ग्लोब मास्टर के रवाना होने से पूर्व आठवीं एनडीआरएफ टीम ने ग्लोब मास्टर में राहत सामग्री भरी। इसमें टैंट, दवाइयां, कंबल समेत अन्य सामान है।

एनडीआरएफ के जवानों ने लगातार दो दिन तक मेहनत कर पूरी राहत सामग्री की पेकिंग की।
पौलेंड हवाई अड्डे पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ग्लोब मास्टर के साथ ही हवाई स्टाफ का स्वागत करने के साथ ही ग्लोब मास्टर का अंदर से निरीक्षण किया। ग्लोब मास्टर में एक बार में तीन सौ लोग यात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *