हिंडन मोक्ष स्थली पर किया गया अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार आलोक यात्री की माता ऊषा यात्री का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हिंडन मोक्ष स्थली पर किया गया।
आलोक यात्री की माता एवं वयोवृद्ध साहित्यकार से.रा. यात्री की पत्नी ऊषा यात्री लंबे समय से बीमार चल रही थी। वे 82 वर्ष की थी। मंगलवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंंगलवार को ही हिंडन मोक्ष स्थली पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आलोक यात्री ने दी। बता दें कि मंगलवार को ही ऊषा यात्री का 82 वां जन्म दिन भी था। इस मौके पर आलोक यात्री के छोटे भाई अनुभव यात्री एवं पुत्र जन्मय भी मौजूद थे। ऊषा यात्री को शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही पत्रकारों, साहित्यकारों, चिकित्सकों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिंडन मोक्ष स्थली पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।