Dainik Athah

सुबह 9 बजे तक हुआ 8.17 प्रतिशत मतदान

अथाह संवाददाता,गाजियाबाद। धौलाना आंशिक समेत गाजियाबाद की 5 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के तहत ‌ सुबह 9 बजे तक 8.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुरादनगर विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 8.40%, लोनी विधानसभा सीट पर 7.60%, साहिबाबाद विधानसभा में 8.60 प्रतिशत, गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 8.20% और मोदीनगर विधानसभा सीट पर 8% मतदान हो चुका है।

मतदान में सुबह मुरादनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के अजीत पाल त्यागी ने अपने संजय गीता स्कूल के बूथ पर जाकर मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी पथिका त्यागी भी थी। उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी तरह भाजपा के गाजियाबाद शहर सीट प्रत्याशी अतुल गर्ग ने अपने परिवार के साथ अपने निकटतम बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कवि नगर में महापौर आशा शर्मा ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके अलावा लोनी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भैया ने भी जावली में मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *