Dainik Athah

रामपुर तिराहा कांड को नहीं भूल सकता उत्तराखण्ड समाज – सुनील शर्मा

अथाह संवाददाता
साहिबाबाद।
भाजपा से साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने न्याय खण्ड, इंद्रापुरम, गरिमा गार्डन, सिहानी में जनसम्पर्क किया। 
सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सर्व समाज का सम्मान किया गया। समाज की सुरक्षा को लेकर दूसरी सरकारों ने हमेशा यूपी को धोखा दिया है। जबकि भाजपा सरकार ने रोजगार, बेटियो की सुरक्षा, अवैध बूचड़खाने को बंद करने का काम किया। वहीं प्रदेश मे अवैध करोबारियों व माफियो की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि सपा की लाल टोपी समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसी लिए जनता को ऐसी पार्टियों के झांसे में नही आना चाहिए।

सपा के कार्यकाल में हुआ रामपुर तिराहा कांड को उत्तराखण्ड समाज कभी नहीं भूल सकता। पिछली सरकारें का विकास सिर्फ कब्रिस्तान की बांउड्री कराना ही था, विकास के नाम पर हज हाऊस बनाया। हमारी सरकार आने के बाद माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने साहिबाबाद विधानसभा के इंद्रापुरम में देश का पहला कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। 

सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में हर तीसरे दिन में दंगा होता था, नौजवानों पर झूठे मुकदमे लादे जाते थे, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, बेटियों की सुरक्षा नही थी। डबल इंजन की सरकार विकास करती है। सपा सरकार में दंगे होते थे। लोग पलायन करने को मजबूर थे। बसपा और सपा में विकास के नाम पर घोटाले होते थे, लेकिन अब सर्व समाज का विकास होता है। 
सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के साथ सवा करोड़ लोगों को रोजगार दिया है, पिछली सरकारों में नौकरी निकलती थी तब चाचा-भतीजा नौकरी के नाम पर वसूली के लिए निकलते थे।

जमकर लूट-खसोट होती थी. यही नहीं, तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे और माफियाओं को छूट मिलती थी. भाजपा की सरकार में दंगाईयों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं हैं। सब जानते हैं कि गुंडई की तो चौराहे पर पोस्‍टर चस्‍पा हो जाएंगे, साथ ही कहा कि 10 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाईये तो माफियाओं पर बुलडोजर फिर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *