Dainik Athah

बसपा- सपा- कांग्रेस के अनेक नेता भाजपा में शामिल

बसपा मंडल कोर्डिनेटर देवेंद्र चौहान, सपा के नगर सचिव डा. संजय शर्मा भी हुए भाजपाई

बुलंदशहर के अनेक सपा नेता भी भाजपा में

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं ंतथा सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडे़ प्रमुख व्यक्तियों व उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर सपा की राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सरकार की पूर्व सिचाई मंत्री हितेश कुमारी (बुलन्दशहर), प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व सपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी कुशवाहा (कानपुर), डा. राजीव सिंह लोधी (बुलन्दशहर), कांग्रेस से विधानसभा के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल, सपा के पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग प्रदीप सिंह (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेन्द्र लोधी (फतेहपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनुराग ठाकुर व डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने पार्टी का पट्का पहनाकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण चन्द्र सिंह (बस्ती), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अधिवक्ता सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण कुमार गुप्ता, स्व. जार्ज फर्नाडिस के सहयोगी रहे।

वीके सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सचिव प्रभा सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर देवेन्द्र चौहान (गाजियाबाद), नगर सचिव सपा डा. संजय शर्मा (गाजियाबाद), बसपा सिख समाज कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र पाल सिंह (गाजियाबाद), क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता हरेंद्र सिंह सेंगर (कानपुर), पूर्व चेयरमैन राजस्व परिषद बोर्ड, सपा नेता जगदिपेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया (कानपुर), कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल गौतम, काग्रेंस से पूर्व में विधानसभा व लोकसभा के प्रत्याशी रहे जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री उदय वीर सिंह, कानपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री शरद त्रिवेदी को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश के मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *