Dainik Athah

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुरादनगर कस्बे में बिजेंद्र यादव के लिए मांगे वोट

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
 मुरादनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव के पक्ष में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुरादनगर कस्बा बाजार में घूम कर वोट की अपील की। उन्होंने एक मीनार मस्जिद व ईदगाह पर दो सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस की नीतियों के बारे में क्षेत्रवासियों को समझाया। ईदगाह की सभा में पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपा कॉल भी पहुंची और विजेंद्र यादव जी के लिए कांग्रेस के लिए वोट की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके बीच में रहकर अपने दायित्वों का निर्वाह करुंगा। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, उपाध्यक्ष हाजी रियासत, नगर कांग्रेस मुरादनगर के अध्यक्ष इमरान मलिक, सोनू, नईम खान, विनोद शर्मा, मोहम्मद हनीफ चीनी, राकेश पाल, दीपक चौधरी, माजिद, आशुतोष यादव, राहुल यादव, देवेंद्र त्यागी, आदित्य, अबरार, मेहराजुद्दीन, नदीम, रूपल यादव व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

नेकपुर गांव में जनसंपर्क के दौरान बिजेंद्र यादव के पक्ष में जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने एक तरफा फैसला किया कि अपना एक-एक वोट कांग्रेस को देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए बिजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की गंगा जमुना तहजीब को खत्म करना चाहती है। देश के भाईचारे को खत्म करना चाहती है। केवल और केवल कांग्रेस ने यह देश बनाया है और कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और किसानों के हितेषी है। बिजेंद्र यादव ने नेकपुर गांव से जुड़ी समस्याओं का निदान करेंगे। जनसभा में पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉली शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, महासचिव नईम खान, मोहम्मद हनीफ चीनी, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, हाजी रियासत अली, विजय त्यागी मोरटा, रुपेश त्यागी काकड़ा, शिवकुमार शर्मा व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

बिजेंद्र यादव ने शहरी क्षेत्र दीनागढ़ी, प्राणगढ़ी, मालीवाड़ा में जोरदार डोर टू डोर जनसंपर्क किया। क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। यादव ने अंबेडकर भवन में जाकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और क्षेत्रवासियों से वोट की अपील की। जनसंपर्क में एससी-एसटी के महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, राकेश सिंह शीलू, राकेश पाल, रघुवीर सिंह अन्य कांग्रेस जन व क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *