Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से संजीव गुप्ता ने कि चुनावी चर्चा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
प्रदेश के व्यापारी नेता एवं भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की और व्यापारियों की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार व्यापारी वर्ग प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाना चाहता है।बुधवार की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात करते हुए संजीव गुप्ता ने गाजियाबाद की 3 विधानसभाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि व्यापारियों को योगीराज में भयमुक्त माहौल मिला है और व्यापार के नए अवसर भी प्राप्त हुए।

संजीव गुप्ता ने कहा कि व्यापारी उत्तर प्रदेश सुशासन और भयमुक्त माहौल चाहता है जिसके लिए व्यापारी एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी चुनाव संबंधित चर्चा संजीव गुप्ता से की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *