Dainik Athah

नमामि गंगे के प्रभारी गौरव गर्ग को चेयरमैन विकास तेवतिया ने दी बधाई

मुरादनगर। जल शक्ति मंत्रालय नमामि गंगे का गाजियाबाद प्रभारी नियुक्त होने पर समाजसेवी गौरव गर्ग भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुरादनगर नगर पालिका चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया का आशीर्वाद लेने उनके कार्यालय पहुंचे।


नगरपालिका प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया ने गौरव गर्ग को गाजियाबाद प्रभारी बनने की बधाई देते हुए जल संरक्षण अभियान के विषय में बताया कि जल संरक्षण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री खुद इसके लिए गंभीर हैं।

हम इसको लेकर नगर में किसी कार्य से कितना परिवर्तन आया, इसका आकलन भी कर रहे है। अभियान के तहत पांच मुख्य बिंदुओं पर कार्य किया जाना है।

इसमें जल संरक्षण और वर्षा जल का संचयन, सघन पौधरोपण, परंपरागत और अन्य जल केंद्रों का नवीनीकरण, पुराने बोरवेल जल संरक्षण सिस्टम का पुन: उपयोग आदि कार्य किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि अभियान की समीक्षा रीयल टाइम आधारित है, जिसमें प्रत्येक जनपद की रैंकिंग भी की जा रही है।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय देश के जल संसाधनों के बेहतर विकास और प्रबंधन के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहा है। इस प्रयास के तहत मंत्रालय की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं जिनमें राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी है। हम जल संरक्षण के लिए जिले में गांव गांव तक लोगों को जोड़ेंगे और जल संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता और समाजसेवी विवेक प्रकाश गर्ग ने कहा कि जल हमारे पूर्वजों से मिली विरासत नहीं हैं बल्कि हमारे बच्चों से मिला हुआ ऋण है। इसलिए हमें यह तत्व उसी प्रकार उन्हें सौंपने हैं जैसे वे हमें मिले थे। हमें जल संरक्षण के लिए तालाबों को नष्ट होने से बचाना होगा जिससे वाटर लेवल हमेशा सामान्य से ऊपर रह सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विष्णु दीप गर्ग, अभिषेक गुप्ता, जावेद अमन,अनुज शर्मा, मुकेश शर्मा, दमयंती सिंह भूषण त्यागी, ऋषि त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *