Dainik Athah

अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएं कार्यकर्ता- राधामोहन सिंह

यूपी प्रभारी ने लोनी विधानसभा चुनाव संचालन समिति की ली बैठक 

अथाह संवाददाता
लोनी। 
भारतीय जनता पार्टी लोनी विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनाव को गंभीरता से लेते हुए जुट जाना है। उन्होंने समस्त मंडल अध्यक्षों को शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुखों की बैठक जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार पुनः बनने जा रही है। आप सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए कार्य करें। राज्य सभा सांसद एवं जिला प्रभारी कांता कर्दम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ लग जाएं।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह का अंगवस्त्र एवं गाय की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। आज़ मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी मेरठ मंडल सैक्टर के प्रभारी  अरूण त्यागी ने बसपा के पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देकर ओम अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा से सभासद का चुनाव लड़ने वाले संजीव पंवार ने बसपा छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ, प्रवासी मनोज त्यागी, संगीता चौधरी, संयोजक राजकुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री आकाश गौतम, अश्वनी कुमार, अजय गर्ग, सुदेश भारद्वाज, मिडिया प्रभारी धजय खारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राहुल बैसला, प्रशांत कुमार, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *