Dainik Athah

मीरा देवी से रक्षामंत्री ने लिया विजय का आशीर्वाद


अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
जनसभा को संबोधित करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोदीपोन कालोनी में गए। वहां उन्होंने उमड़ी भीड़ को पत्रक दिए और लोगों से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। इसके बाद वे दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा एवं कथा व्यास अरविंद भाई ओझा के घर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने परिवार के साथ बैठकर चाय पी और वहां चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहां पत्रकार अशोक ओझा की 80 वर्षीय मां मीरा देवी से रक्षामंत्री ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मीरा देवी ने चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का उनको आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उन्होंने अरविंद भाई ओझा, अशोक ओझा, पूनम ओझा, अभिषेक ओझा, माधव ओझा, केशव ओझा व अरविंद सारस्वत से भी बात की। संघ के पदाधिकारियों से भी उन्होंने चुनाव और भाजपा की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्य रूप से डा. देवेंद्र शिवाच, अशोक माहेश्वरी, उ़द्यमी अजय ग्रोवर, महेश तायल, पवन सिंघल, जिला संघ चालक आनंद त्यागी, नीरज गुप्ता, डीजीसी राजेश चंद्र शर्मा समेत अन्य लोगों से भी बात कर उनसे भाजपा को जीत दिलाने के लिए मेहनत करने की अपील की। रक्षामंत्री 30 मिनट से भी ज्यादा समय तक उनके घर रूके।

उनके जाने के बाद अरविंद भाई ओझा ने बताया कि रक्षामंत्री का उनके परिवार से खास लगाव रहा है। खुशी हो रही है कि देश के रक्षामंत्री ने उनको इतना समय दिया और परिवार का हाल जाना। मीरादेवी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने का जो काम भाजपा ने किया, वह दूसरी कोई सरकार नहीं कर सकी। योगी आदित्यनाथ तपस्वी हैं और निश्चित ही उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *