Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा दैनिक अथाह एक अखबार में सबकुछ समाहित

हर वर्ग की आवाज बनें दैनिक अथाह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता करते दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा (फोटो – दैनिक अथाह)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दैनिक अथाह में वह सबकुछ समाहित है जो एक दैनिक समाचार पत्र में होना चाहिए।
दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके न्यू गौतमपल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। दिन में स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या के दौरे पर वहां से वापस लौटते ही उन्होंने संदेश भेजा एवं अच्छे वातावरण में उनसे मुलाकात हुई थी। स्वतंत्र देव सिंह ने इस मौके पर दैनिक अथाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खबरों का चयन दैनिक अथाह में किया जा रहा है व खबरों की सजावट की जा रही है वह किसी भी राष्ट्रीय समाचार पत्र से कम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दैनिक हर वर्ग की आवाज बनें। जिसकी आवाज कोई न सुनता हो उसकी आवाज उठाई जाये। इसके साथ ही जो पुलिस व प्रशासन की कमियां भी उजागर की जाये।
स्वतंत्र देव सिंह से लंबे अंतराल के बाद हुई मुलाकात में भी उन्होंने पुराने दिनों को याद करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी बात की।

@swatantrabjp @athahdainik dainik athah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *